MP: विंध्य के दामाद थे CDS बिपिन रावत, शहडोल की बेटी थीं पत्नी मधुलिका

author-image
एडिट
New Update
MP: विंध्य के दामाद थे CDS बिपिन रावत, शहडोल की बेटी थीं पत्नी मधुलिका

शहडोल. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (Chief of Defense Staff) जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) हमारे विन्ध्य (Vindhya) के दामाद (son-in-law) हैं, जो अब नहीं रहे। उनका ससुराल सोहागपुर (शहडोल) में है। कुँवर मृगेन्द्र सिंह की बेटी मधुलिका सिंह उनकी पत्नी है। कुँवर मृगेन्द्र सिंह (Kunwar Mrigendra Singh) शहडोल (Shahdol) के एक लोकप्रिय व्यक्तित्व है और वह कई बार विधायक भी चुने गए हैं। तमिलनाडु में कुन्नूर के जंगलों में बुधवार दोपहर 12:20 बजे सेना का Mi-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका (Madhulika Singh) समेत सेना के 14 अफसर सवार थे। घने जंगलों में हुए इस हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। इसमें उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 63 साल की उम्र में जनरल बिपिन रावत की शहादत से देश में दुख का महौल है।

देश में शोक की लहर

हादसे की जानकारी मिलते ही विन्ध्य सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। जनरल रावत की पत्नी मधुलिका के भाई हर्षवर्धन भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार हर्षवर्धन के पास दिल्ली से सेना अधिकारी का फोन आया है। जिसमें कहा गया है कि वह अपनी मां और परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे। मधुलिका की मां शहडोल से जबलपुर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं।

जनरल बिपिन रावत भारत के पहले और वर्तमान रक्षा प्रमुख या चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ हैं; उन्होंने ने 1 जनवरी 2020 को रक्षा प्रमुख के पद का भार ग्रहण किया। इससे पूर्व वो भारतीय थलसेना के प्रमुख थे। रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक थल सेनाध्यक्ष के पद पर रहे। उनकी श्रीमती मधूलिका सिंह सैनिकों के परिवार के लिए कल्याणकारी कार्य करने वाली संस्था की अध्यक्ष थी।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

shahdol son in law General Bipin Rawat Chief of Defense Staff Madhulika Singh Kunwar Mrigendra Singh Vindhya